फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर प्राइवेट बस ने ई-रिक्शा रौंदा, चालक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर प्राइवेट बस ने ई-रिक्शा रौंद दिया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ई- रिक्शे में बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक को बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया निवासी उमेश पाल उर्फ रिंकू (33) पुत्र ओमप्रकाश अपने ई-रिक्शा में तीन सवारियां बिठाकर बदायूं बस स्टैंड की ओर जा रहा था। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर हनुमान जी की मूर्ति के पास सामने से आई एक प्राइवेट बस ने रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक उमेश समेत उस पर बैठे गांव मोहम्मदगंज निवासी अवधेश शर्मा (34), रमेश (40) वजीरगंज के गांव जखौलिया निवासी राहुल कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने प्राइवेट बस को आगे से घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों को सीएचसी पर भेजा। डॉक्टर ने चारों की हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ई-रिक्शा चालक उमेश पाल और अवधेश शर्मा की अस्पताल में भर्ती कराने के देर बाद मौत हो गई है। रमेश की हालत भी चिंताजनक है। हालांकि उसे बरेली रेफर किया गया है। परिवार में कोहराम मच गया है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। युवक उमेश पाल गरीब परिवार से था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें