फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली एसी बसों को नहीं मिल रहे मुसाफिर

Sat, 10 Feb 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जाने वाली पांच एसी बसें घाटे में दौड़ रही हैं। व्यस्त रूट के बाद भी रोडवेज यहां यात्रियों को जुटाने में नाकाम है, जबकि अन्य डिपो की एसी बसों में यात्री सीट पाने को मारामारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

दिल्ली के लिए सुबह 8, 11 और 12 बजे बदायूं डिपो से एसी बसें रवाना होती हैं। रात में दस और 11 बजे भी यहां से एसी बसें संचालित होती हैं। इन बसों में सफर करने से पहले यात्रियों को सीट पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कराना होता है। इसके बाद ही सीट मिल पाती है। एडवांस बुकिंग नहीं होने की दशा में पहले आओ-पहले पाओ के तहत मौजूद यात्री को बस में सीट उपलब्ध करा दी जाती है। ऑनलाइन के झंझट से अंजान आम यात्री इसी रूट पर दौड़ने वाली पचास से अधिक साधारण बसों में सफर करना अधिक सुविधाजनक मानते हैं। इनका किराया भी कम होता है, इसलिए दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को एसी बसें रास नहीं आतीं। इसी वजह से साधारण बसें इन एसी बसों के मुकाबले अधिक मुनाफा कमाकर परिवहन निगम को दे रही हैं। जानकारी के अभाव में ऑनलाइन बसें पर्याप्त मात्रा में यात्री नहीं मिलने से घाटे में हैं। जबकि अन्य शहरों में लोग वेटिंग में चल रहे हैं। दिन की बजाय रात में चलने वाली एसी बसों का हाल और ज्यादा बुरा है। क्योंकि अधिकतर यात्री सर्दी में साधारण बसों में एसी का आनंद लेकर किराये की बचत करने में लगे हैं। बस स्टेशन पर गाजियाबाद के व्यापारी जुगल किशोर एसी बस की तलाश में दोपहर दो बजे टहल रहे थे। उन्हें पता चला कि अब बस रात में मिलेगी तो वह एसी बस पकड़ने के लिए यहां से बरेली रवाना हो गए। वहीं ऐसे भी कई यात्री मिले, जिन्हें यह भी नही पता कि एसी बसें इस रूट पर चलती भी हैं। 

दिल्ली रूट पर पांच एसी बसें उपलब्ध हैं। पर्याप्त यात्री नहीं मिलने से बसें लाभ में नहीं हैं। सर्दी में एसी बस के यात्री घटते हैं तो गर्मी में ये बसें फुल रहती हैं। कोशिश की जा रही है कि सभी बसें लाभ में चलें। - राजेश कुुमार, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें