अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त बताए जा रहे उमर खालिद का लावेला चौक पर पुतला फूंका। इससे पहले तिरंगा मार्च निकालकर देश विरोधी ताकतों को सबक सिखाने का संकल्प लिया।
पुतला दहन के उपरांत छात्र नेता पारस गुप्ता ने कहा कि अगर कोई भी देशद्रोही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश करेगा, वह भी अफजल की मौत मरेगा। अगर इस देश में बोलने की आजादी है, तो यह नहीं है कि वह अपनी मां को भी गाली दे यानि राष्ट्र विरोधी कार्य करें। अन्य वक्ताओं ने केंद्र सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की। कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने उमर खालिद के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उन्होंने शहर के कई मार्गों पर तिरंगा मार्च निकाला। पुतला फूंकने वालों में जिला संयोजक सहदेव सागर, वैभव महाजन, योगेश शर्मा, विवेक उपाध्याय, हिमांशु सिंह, शिवम, अंकित पटेल, विकास पटेल, रचित, साहिल, प्रतीक राठौर, तरुण श्रोत्रिय, नीरज प्रजापति, संकल्प, शेखर सिसौदिया, जितेंद्र, अमन, पीयूष, जितेंद्र सिंह सोनकर, शशांक, कुलदीप, मुनेंद्र, शिवम गुप्ता और सार्थक आदि शामिल रहे।