फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आठ दिन पहले कराया गर्भपात, देर शाम बिगड़ी हालत... महिला की मौत

Tue, 18 Nov 2025 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद हंगामा करते परिजन लगी लोगों केी भीड़ । संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। आठ दिन पहले थाने के सामने एक महिला डॉक्टर ने विवाहिता का गर्भपात कर दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती गई। मंगलवार की शाम को महिला के पेट में दर्द हुआ तो परिजन क्लीनिक पर ले गए। आरोप है कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक डॉक्टर मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना व कस्बा के रहने वाले धर्मवीर ने अपनी पत्नी दुर्गा देवी (32) का आठ दिन पहले थाने के सामने एक क्लीनिक पर गर्भपात कराया था। आरोप है कि इसके बाद से महिला के पेट में दर्द होने लगा। देर शाम को जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उनको डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया जिसके बाद महिला की मौत हो गई। यह देख परिजन हंगामा करने लगे। इसी दौरान डॉक्टर मौके से भाग गए। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष बिक्रम सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई है। डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप परिजन लग रहे हैं। शिकायतीपत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें