फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं-बरेली रोड पर पेड़ों का कटान शुरू, वन-वे व्यवस्था लागू

Tue, 18 Nov 2025 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बदायूं-बरेली रोड पर चल रहा पेड़ कटान का काम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं-बरेली रोड के चौड़ीकरण और सुधार कार्य को नई गति मिल गई है। एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से चौथे चरण के तहत अब बदायूं-बरेली रोड पर पेड़ों का कटान शुरू हो गया है। सड़क निर्माण के लिए जगह खाली कराने के उद्देश्य से कई स्थानों पर पेड़ों को काटा जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से चौथे चरण में बदायूं से बरेली के बीच में काम शुरू हो गया है। चौथे चरण में 13 गांवों की जमीन अधिग्रहण की जानी है। इसमें 1655 किसानों की 31 हेक्टेयर जमीन जा रही है। ऐसे में इन किसानों को 58 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। जो प्रशासनिक स्तर से किया जा रहा है।
अब तक करीब 50 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। वहीं, सड़कों के किनारे खड़े पेड़ों की कटाई का काम शुरू हो गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित मार्ग पर यातायात को वन-वे कर दिया गया है। बदायूं से बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को मलगांव से बिनावर के बीच में कई पॉइंट्स पर एक ही लेन से निकाला जा रहा है। जिससे यात्रियों को धीमी रफ्तार से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि एनएचएआई की टीम मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था संभाले हुए हैं। एनएचएआई पीडी उत्कर्ष शुक्ला का कहना है कि पेड़ों का कटान का कार्य पूरे प्लान के तहत किया जा रहा है और इसके पूरा होते ही सड़क निर्माण का अगला चरण तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। चौथे चरण के कार्य में सड़क को और चौड़ा व सुरक्षित बनाने की योजना है। जिसके लिए आवश्यक स्थान बनाने के लिए पेड़ हटाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें