फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से सरजमीं पर उतरे आबिद, इस्तकबाल

Thu, 30 Apr 2015 12:05 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक आबिद रजा विशेष हेलीकॉप्टर से अपने गृह नगर आए। उनका लोगों ने खैरमकदम किया। बैंडबाजों की धुनों और फूलों की बारिश की गई। उनकी शरीकेहयात चेयरमैन फात्मा रजा गुलदस्ता  लेकर अगवानी में मौजूद रहीं। इसके बाद रजा ने छोटे-बड़े सरकार की दरगाह पर चादरपोशी की।
विज्ञापन

उप्र वक्फ  विकास निगम के अध्यक्ष का चार्ज लेने के बाद लखनऊ से पहली बार अपने नगर आए आबिद रजा बुधवार को शाम पुलिस लाइंस के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे। यहां लोगों की भीड़ उनकी अगवानी की। चेयरमैन श्रीमती रजा अपनी महिला विंग के साथ बुके लेकर हेलीपेड पर मौजूद रहीं। कई स्थानों पर समर्थकों ने स्वागत की मिठाइयां बांटी। दर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद यहां पहुंचे रजा वाहनों और पैदल समर्थकों के काफिले के साथ दोनों दरगाह पर पहुंचे। पत्नी के साथ चादरपोशी कर मन्नतें मांगी। उन्होंने कहा कि वह तो दोनों सरकारों के गुलाम हैं। उन्हीं के करम से शहर का अवाम उनके साथ खड़ा है।
स्वागत करने वालों में सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, डा. मुकेश जौहरी, डा. शैलेश पाठक, राजेंद्र पाठक,  एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, ईओ ललतेश सक्सेना  समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


कई जगह स्वागत में लगे स्टॉल
उनके समर्थकों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर जनता को मिठाइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया। नगर पंचायत अलापुर चेयरमैन शकीलउद्दीन, वजीरगंज के उमर कुरैशी, कुंवरगांव चेयरमैन पति, नगर पालिका परिषद बिसौली चेयरमैन अबरार अहमद, ककराला के चेयरमैन महबूब सकलैनी, सैदपुर इशरत अली समेत कई चेयरमैन भी स्वागत को पहुंचे। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी, मो. जुबैर, रोहित कुमार, दिलीप जोशी, अमन ने उनका स्वागत किया। इधर, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोतशाम सिद्दीकी पुलिस ग्राउंड में अपने साथियों के साथ मौजूद रहे। स्वागत में वसीउर्रहमान, सरताज प्रधान, बफाती मियां, अनीस असगर, राजा अली, नाजिम, अकील इस्माइल, अनीस असगर, नाजिम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


भूकंप की खातिर नहीं मनाया जन्मदिन
विधायक रजा का आज जन्मदिन था। समर्थकों को उन्होंने समझाया कि देश के किसान बेमौसम बारिश और भूकंप से त्रस्त हैं। लिहाजा वह जन्मदिन नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें