बदायूं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले में युवाओं का भविष्य संवारने के प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। कोचिंग में जरूरतमंद और प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जा रही है।
जिले में अभ्युदय कोचिंग के तहत मिशन इंग्लिश स्कूल का चयन किया गया। इसमें 50 युवाओं को यूपीएसई की तैयारी कराई जा रही है। यहां अनुभवी व विशेषज्ञ शिक्षकों की ओर से विषयवार मार्गदर्शन दिया जाता है। नियमित कक्षाएं, समसामयिक विषयों की जानकारी, टेस्ट सीरीज और डाउट क्लियरिंग सेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षिक आधार प्रदान किया जा रहा है।
आधुनिक पाठ्यक्रम के जरिए छात्रों को परीक्षा पैटर्न और प्रतिस्पर्धा की वास्तविक समझ भी दी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, कोचिंग का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को समान अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाएं। इससे छात्रों बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन मिल रहा है।
समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी के अनुसार, अभ्युदय योजना के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। समय-समय पर विद्यार्थियों की प्रगति की समीक्षा भी की जाती है।