फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस की आतंकी घटना में मारे गए पत्रकारों को श्रद्धांजलि

Thu, 08 Jan 2015 11:38 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस में एक पत्रिका के संपादक समेत 12 लोगों को आतंकी हमले में मार दिए जाने पर शहर कांग्रेस कमेटी ने मोमबत्ती जलाकर दुख प्रकट किया और दो मिनट मौन धारण कर प्रभु से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय में में आयोजित शोक सभा में आतंक पर चिंता व्यक्त की गई। प्रांतीय पर्यवेक्षक ओमकार सिंह ने कहा कि पत्रकारों पर हमला बेहद निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि आतंकवादियों ने लेखन के प्रहरियों को मारकर कायरतापूर्ण कार्य किया है। सभी देशों को मिलकर आतंकवाद को समाप्त कर देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य गीता, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर और युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष शेखर साहू ने इसे दिल दहला देनें वाली घटना बताया। श्रद्धांजलि देने वालों में नाजिर कुरैशी,  सत्तार अहमद, आलम कुरैशी, भगवान सहाय, अनिक कुमार सिंह, सुनील राठौर, अनवार खां, जाबिर जैदी आदि ने मृतकों को श्रद्धांजलि उर। संचालन शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष अवधेश पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें