गणित-विज्ञान भर्ती के
लिए हुई छठी काउंसिलिंग में भी पद रिक्त रह गए। दूसरे दिन भी आरक्षित वर्ग
में 15 लोगों ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया। जबकि पहले दिन मात्र दो
अभ्यर्थियों ने ही काउंसिलिंग कराई थी।
गणित-विज्ञान की विगत चार महीनों से
चल रहीं काउंसिलिंग में भी पूरे पद नहीं भर सके। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने
बताया कि कुछ रिक्त पदों के सापेक्ष दो दिन में 17 अभ्यर्थियों ने
काउंसिलिंग में हिस्सा लिया। दूसरे दिन ओबीसी में 15 अभ्यर्थी पहुंचे।
बताया कि इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
इधर, शुक्रवार से
शुरू होने जा रही प्रशिक्षु भर्ती काउंसिलिंग की जानकारी एकत्र करने के
लिए भी अभ्यर्थी डायट संस्थान पर दौड़ लगाते नजर आए। इससे काफी संख्या में
भीड़ एकत्र रहीं।