फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना स्थल पर आमरण अनशन शुरू

Sat, 07 Feb 2015 08:08 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू और बीकेडी के बेमियादी धरना के पांचवें दिन सुरेश कश्यप ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। यहां बता दें कि दातागंज क्षेत्र में भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पांच दिन पूर्व यहां बेमियादी धरना शुरू किया है।
विज्ञापन

धरना के पांचवें दिन भाकियू जिलाध्यक्ष ठा. धर्मपाल सिंह और बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा है कि बेला डांडी के गांव प्रानपुर में 400 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में फसलों की नीलामी की जाए और दोषियों को जेल भेजा जाए। तहसील के उन अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। जिनके  संरक्षण में यह सब चल रहा था। बिनावर की मोहम्मदपुर बिहार क्रासिंग खुलवाए जाने का प्रकरण भी उठाया। किसान नेताओं ने आंदोलन अंजाम तक पहुंचाए जाने का ऐलान किया है। भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. सौदान सिंह, नरेंद सक्सेना, गोपाली यादव, मोर सिंह, पप्पू यादव, मुन्ना यादव, वेदपाल कश्यप, सुआराज, मानपाल कश्यप, राकेश यादव, राम भरोसे कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें