फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड से जुड़े 70  फीसदी राशन कार्ड

Fri, 10 Feb 2017 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अब तक 310542 पीएचएच राशन कार्ड हो चुके वितरित 
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के निर्देश पर अब तक करीब 70 फीसदी राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो चुके हैं। इसके साथ ही 310542 पात्र गृहस्थ (पीएचएच) राशन कार्ड जिले के कार्ड धारकों को वितरित भी किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

जिले में राशन वितरण की तमाम शिकायतें सिर्फ इसलिए आ रही हैं, क्योंकि अधिकांश कार्ड धारकों को उनके राशन कार्ड नहीं मिल सके हैं। हालांकि, जिला पूर्ति की ओर से तीन लाख 10 हजार 542 राशन कार्ड कोटेदारों को देकर वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन कोटेदारों ने तमाम राशन कार्ड अब तक कार्ड धारकों को नहीं दिए हैं, जिससे उन लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वहीं, जिले में पात्र गृहस्थ (पीएचएच) की संख्या चार लाख 24 हजार 760 है। इसके साथ ही 45 हजार 221 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। इसमें से तीन लाख 24 हजार 760 राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो चुके हैं, जो करीब 70 है। अभी भी करीब तीस फीसदी आधार कार्ड लिंक होने से बाकी रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें