फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककराला उपडाकघर में शुरू हुआ आधार सेंटर

Thu, 25 Jun 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ककराला। अनशन के बाद आखिरकार ककराला उपडाकघर में आधार सेंटर शुरू हो गया। इससे ककराला व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आधार बनवाने, अपडेट कराने के लिए अब बदायूं या अन्य जगहों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


कई महीनों से ककराला में आधार सेंटर बंद था। नवजात से लेकर बुजुर्गों को आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 25-30 किमी जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता था। बच्चों के स्कूल एडमिशन, राशन कार्ड, पेंशन, बैंक खाते आदि कार्य आधार के अभाव में अटके हुए थे। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने ककराला में अनशन शुरू किया था। उनका कहना था कि सरकारी सेवा जनता को उसके कस्बे में ही मिलनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें