फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, भेजा जेल

Fri, 07 Mar 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात दूसरे समुदाय के युवक ने छत पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात नौ बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी पत्नी के साथ घर की छत पर खाना बना रही थी। उसकी पत्नी खाना लेकर नीचेे आ गई थी। इसी बीच मुजाहिद पुत्र आबिद छत पर आ गया। वह बेटी का मुंह बंदकर छत पर एकांत में ले गया। बेटी से छेड़खानी करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
बेटी की चीख पुकार से उसका बेटा व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी मुजाहिद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पिता ने बताया कि आरोपी बदमाश किस्म का युवक है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्वनोई ने बताया कि एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें