उझानी। अयोध्यागंज मोहल्ले में युवती अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर पहले फंदा काटा, फिर उतारकर अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
मामला सोमवार शाम का है। मोहल्ले के उस्मान की 18 वर्षीय बेटी कुलशुम खाना खाने के बाद अचानक ही कमरे में चली गई। उस वक्त परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था। उस्मान घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद होने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन आवाज नहीं आई। किवाड़ तोड़कर देखा तो कुलशुम फंदे से लटकी हुई थी। उस्मान ने फंदा काटकर कुमुशम को नीचे उतार लिया और गंभीर हालत में उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
इलाज के दौरान घंटे भर में कुलशुम की मौत हो गई। पिता उस्मान ने बताया कि बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार के सदस्य शव लेकर मंगलवार अपराह्न घर लौटे तो कोहराम मच गया। संवाद