फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टक्कर लगने से गिरे युवक की वाहन से सिर कुचलने से मौत

विज्ञापन
दीपक फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान क्षेत्र में बुधवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दीपक (30) सड़क पर गिर गए। वाहन के पहिये से सिर कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह संभल जिले से इस्लामनगर क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे शव और पास में बाइक पड़ी देखी। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान कराकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार की सुबह सहसवान क्षेत्र में पीआरवी के सिपाही अपने तय प्वाइंट शिकारपुर इब्राहिमपुर गढ़ी जा रहे थे। रास्ते में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। पास ही युवक की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक भी पड़ी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जेब में मिले आधारकार्ड से युवक की पहचान संभल जिला के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव खेड़ा फतेहपुर निवासी दीपक पुत्र कालीचरण के रूप में हुई। दीपक के परिजनों ने फोन पर पुुलिस को बताया कि वह अपनी ससुराल इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव राजथल जाने के लिए घर से निकला था। उसकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। युवक के हाथ में राजमाला गुदा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें