फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, धोखे में उसकी देवरानी से कर बैठा छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का एक विवाहिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच नवंबर की रात युवक प्रेमिका से मिलने घर में घुसा। धोखे से वह उसकी देवरानी की चारपाई पर पहुंच गया। महिला के साथ छेड़खानी की तो उसने शोर मचा दिया। परिवार के लोग जाग गए तो आरोपी प्रेमिका को लेकर भाग गया। पुलिस ने पांच नवंबर को घटी घटना में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवक के गांव की ही एक विवाहिता से दो साल से प्रेम संबंध थे। वह कई बार प्रेमिका से मिलने उसके घर रात में पहुंचा और पकड़ा भी गया, लेकिन पुलिस ने एक बार भी कार्रवाई नहीं की, जिससे उसके हौसले बुलंद हो गए। पांच नवंबर की रात करीब 1:30 बजे युवक प्रेमिका से मिलने छत के रास्ते घर में पहुंच गया। वह भूल से प्रेमिका की देवरानी की चारपाई पर पहुंच गया। जब उसके साथ अंधेरे में छेड़खानी शुरू की तो वह जाग गई और उसने शोर मचा दिया। परिवार के लोग भी जाग गए। इस दौरान युवक मौका पाकर भाग गया। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
बीते शुक्रवार को आरोपी ने अपनी पिकअप प्रेमिका के पति पर चढ़ाकर उसे मारने का प्रयास किया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शनिवार को युवक प्रेमिका को लेकर चला गया। अब पुलिस ने अपने को घिरा देख छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन जान से मारने की कोशिश व पत्नी को लेकर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज नहीं ही गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश कौशिश का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। अन्य कोई तहरीर उनको नहीं मिली है। अगर तहरीर आती है ताे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें