फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
मृतक शिवम का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। गांव नाई पिंडरी निवासी एक युवक को सोते समय सांप ने डस लिया। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने रविवार को बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही उसका कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवम (23) पुत्र रमेश चंद्र पंजाब के होशियारपुर में सब्जी बेचने का काम करता था। शुक्रवार की रात उसे पंजाब में ही अपने कमरे में सोते समय जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग शिवम को इलाज के लिए अपने गांव नाई पिंडरी लेकर आ गए।
मगर उसकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हो सका। शनिवार की रात शिवम ने दम तोड़ दिया। मृतक शिवम रमेश चंद्र का इकलौता बेटा था। शिवम की मौत पर ग्राम प्रधान मुकेश चंद्र, विशाल सागर, हरिसिंह, गोपाल दिवाकर, उदयवीर दिवाकर, चंद्रकेश आदि ने शोक जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें