फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क पर पैदल जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। सड़क पर पैदल जा रहे बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी अहिवरन (40) पुत्र राजेंद्र को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह दातागंज थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में श्राद्ध की दावत खाने आया था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में सीएचसी पर भेजा जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। जिस वाहन से हादसा हुआ उसके बारे में पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


हादसा रविवार की सुबह करीब आठ बजे का है। शाहजहांपुर रोड पर रोहरी गांव के पास पैदल जा रहे युवक को एक तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी भेज दिया। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान कर पुलिस ने हादसे की सूचना परिजन व रिश्तेदार को दी। इसके बाद सभी सीएचसी पहुंच गए। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि शाहजहांपुर रोड पर रोहरी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी थी। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार के लोगों ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।


टेंपो पलटने से चार लोग हुए घायल
दातागंज। बदायूं रोड पर रविवार करीब दस बजे गांव सराय के पास टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। टेंपो में बिहारीपुर के इतवारी लाल (40), पीलीभीत के राजेश कुमार (40) किशनी महेरा के रहने वाले प्रदीप (30) और फतेहगंज पूर्वी के राजवीर घायल हो गए। इनका सीएचसी में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें