फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक की चपेट में आकर पैदल जा रहे युवक की मौत

विज्ञापन
देवेंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिसौली। गांव बसई निवासी देवेंद्र (35 साल) पुत्र जयसिंह को किसी वाहन ने बुधवार देर शाम अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मृतक के भाई करन सिंह ने बताया कि भाई खाना खाने के बाद रात आठ बजे वह टहलने के लिए हाईवे की ओर चले गए। हाईवे पर किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार के लोगों मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल अवस्था में देवेंद्र को परिजन बिसौली के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण किया करते थे। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें