फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
धर्मवीर। फाइल फोटो
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित लोडर वाहन पलटने से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला बजरिया निवासी सोनलाल की आठ अगस्त को मौत हो गई थी। इसके चलते मोहल्ले के लोग व रिश्तेदार लोडर वाहन में बैठकर सोनलाल की अंत्येष्टि में शामिल होने कछला जा रहे थे। लोडर वाहन में करीब 12 लोग बैठे हुए थे। इसी बीच कोतवाली क्षेत्र के गांव सालिक नगला के पास अचानक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया था। हादसे में 12 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

इसमें नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी धर्मवीर (38) भी घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बदायूं के जिला अस्पताल में ले गए। यहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। जहां रविवार सुबह धर्मवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में घायल युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें