बदायू। थाना कादरचौक क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका उपचार बरेली में चल रहा था। वह शुक्रवार की शाम ककोड़ा मेले में बाइक से जाते वक्त सड़क हादसे में घायल हुआ था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुल निवासी प्रशांत (28) पुत्र हरिओम शुक्रवार की शाम बाइक से ककोड़ा मेले जा रहे थे। जैसे ही वह कादरचौक-बदायूं मार्ग पर कादरचौक के पास पहुंचा तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां शुक्रवार की देर रात उनकी मौत हो गई।