बदायूं। युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी संतोष के 19 वर्षीय पुत्र विष्णु ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कमरे में बेटे को लटका देखा तो कोहराम मच गया। उसको फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेजाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। घर में मातम पसरा है।