फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेले में नहीं मिले विशेषज्ञ डॉक्टर, ऊपरपारा में फिजिशियन भी नहीं

विज्ञापन
सैय्यदगंज पीएचसी पर  मरीज से जानकारी लेतीं डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हाल बेहाल है। शासन के निर्देशों का ठीक से पालन नहीं हो पा रहा है। रविवार को शहर की चार पीएचसी की पड़ताल की तो कहीं भी विशेषज्ञ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं मिले, जबकि ऊपरपारा पीएचसी में फिजिशियन भी नदारद थे।
विज्ञापन


लोगों को उनके घर के पास ही विशेषज्ञ डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य है कि जो विशेषज्ञ डॉक्टर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध रहते हैं। उन्हें सप्ताह में एक दिन रविवार को मरीजों की सुविधा के लिए उनके घर के पास की पीएचसी में उपलब्ध कराया जाए, लेकिन जिले में इसका पालन नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा मेले में उपचार के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को खानपान की जानकारी देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई जाती है, लेकिन वे भी नदारद रहतीं हैं।
-
नाधा पीएचसी में नहीं है बिजली का कनेक्शन
सीएमओ डॉ.रामेश्वर मिश्रा ने इस्लामनगर ब्लॉक की नाधा पीएचसी का निरीक्षण किया। यहां पर बिजली का कनेक्शन नहीं था। इस वजह से स्टाफ गर्मी में बैठा हुआ था। सीएमओ ने अधीक्षक को जल्द से जल्द बिजली का कनेक्शन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कबूलपुरा में सुबह 11:57 बजे फिजिशियन डॉ. तौसिफ रजा, एलटी, स्टाफ नर्स व अन्य स्टाफ मौजूद था। यहां पर तीन साल पहले आयुष के डॉक्टर आकर मरीजों का उपचार करते थे। रविवार को डॉक्टर तो थे, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं थे।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरपारा में दोपहर 12:15 बजे फिजिशियन डॉ.आशीष शाक्य की सीट पर फार्मासिस्ट उदय प्रताप व बगल में एलटी हेमंत कुमार बैठे हुए थे। पांच मरीज दवा लेकर जा चुके थे। फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉक्टर चिकित्सीय अवकाश पर हैं। इसके अलावा यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टर भी नहीं थे।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेकपुर में दिन में 12:50 बजे डॉक्टर अपनी कुर्सी पर नहीं थे। सपोर्ट स्टाफ अनूप मरीजों का पंजीकरण कर रहे थे। उनसे डॉक्टर के नदारद होने के बारे में पूछा तो उन्होंने एक किनारे जाकर डॉक्टर को फोन कर मीडिया कर्मियों के आने की जानकारी दी। 12:55 बजे डॉक्टर अपनी सीट पर आकर बैठ गईं। यहां पर भी कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं थे।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैय्यदगंज में दिन में एक बजे तक 40 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। यहां पर डॉ. करिश्मा मौजूद थीं। यहां इनकी ही नियमित ड्यूटी लगाई जाती है, जबकि कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं था। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद नहीं थीं।
-
रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में विशेषज्ञ डाॅक्टरों की ड्यूटी नहीं लग पा रही है, क्योंकि जिले में इनकी संख्या बहुत कम है। शासन से डॉक्टरों की लगातार मांग की जा रही है। कबूलपुरा पीएचसी में डॉक्टर न होने के संबंध में नोडल अधिकारी से जानकारी लेंगे।
-डॉ.रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

सैय्यदगंज पीएचसी पर  मरीज से जानकारी लेतीं डॉक्टर। संवाद

सैय्यदगंज पीएचसी पर  मरीज से जानकारी लेतीं डॉक्टर। संवाद

सैय्यदगंज पीएचसी पर  मरीज से जानकारी लेतीं डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें