बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के सिवाय हामिदपुर में बुधवार शाम खेत पर मौजूद युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोग अचेत हालत में युवक को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन युवक के शव को घर ले गए हैं।
गांव निवासी रजनेश (25) पुत्र लालसिंह बुधवार शाम खेत पर बेहोश हो गया। आस पड़ोस के खेतों पर काम कर रहे किसानों ने रजनेश के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले युवक को कादरचौक सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग युवक को जिला अस्पताल लाए। जहां मेडिकल परीक्षण में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बगैर पुलिस को सूचना दिए युवक के शव को घर ले गए है। संवाद