फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
मृतक विपिन कुमार का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। गांव कटिन्ना में रविवार की दोपहर इन्वर्टर का तार लगाते समय युवक को करंट लग गया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। परिजन तार हटाकर उसे तुरंत इलाज के लिए बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव कटिन्ना निवासी विपिन कुमार सिंह (25) रविवार की दोपहर अपने घर पर लगे इन्वर्टर का तार लगा रहा था। तार से किसी तरह से करंट लग गया। इस पर बेसुध होकर वह जमीन पर गिर गया। जब उसकी पत्नी अनीता देवी समेत परिवार के लोगों ने उसे जमीन पर पड़ा देखा तो तार हटाकर उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद पत्नी और छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें