इस तरह से घरों के ऊपर से निकल रहे बजली के तार।संवाद
सहसवान। छत के ऊपर झूल रहे बिजली के तारों से युवक को करंट लग गया। वह गिर गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी किशनपाल (35) पुत्र कुंवरपाल अपने मकान की छत पर नहा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही बिजली लाइन के लटकते तार से उसका हाथ छू गया। चीख सुनकर परिवार के लोग भागकर पहुंचे और उसे तारों से छुड़ाया। पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल से सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत के बाद होली की तमाम खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी रामवती के अलावा दो पुत्रियां और एक पुत्र है। इनमें सबसे बड़ी बेटी विनीता 16, रजनी 12 और पुत्र विशाल करीब आठ वर्ष का है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
पूरे गांव में लटक रहे बिजली के तार
ग्राम प्रधान ने बताया कि पूरे गांव में बिजली के तार लटक रहे हैं। अधिकांश तार घरों के ऊपर ऐसे हैं, जिनको लोग हाथ से भी पकड़ सकते हैं। कई बार विभाग को लिखित शिकायती पत्र दिया, लेकिन तार ठीक नहीं हो सके।
इस तरह से घरों के ऊपर से निकल रहे बजली के तार।संवाद
इस तरह से घरों के ऊपर से निकल रहे बजली के तार।संवाद