फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। थानाक्षेत्र के गांव मुड़िया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मुड़िया निवासी चरन सिंह (40) बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बाइक से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही उसने अपने गांव के लिए बाइक मोड़ी वैसे बिनावर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार उसकी बाइक से टकरा गई। हादसे में चरन सिंह और दूसरी बाइक पर सवार बिनावर के गांव रैपुरा निवासी चचेरे-तहेरे भाई मोहित और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची बिनावर थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया। जहां से अमित व मोहित को बरेली भेज दिया गया। जहां उन्हें एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। चरन सिंह को बदायूं ले जाया गया। जहां जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर मोहित और अमित के परिजन बरेली के लिए रवाना हो गए। वहीं, चरन सिंह के परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने चरन के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें