फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में दो बाइकों में टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी लक्ष्मण अपनी पत्नी नीतू के साथ चंदौसी में ससुराल गए थे। सोमवार को वहां साले की गोदभराई थी। शाम को वह लोग घर के लिए बाइक से निकले थे। जैसे ही वह आसफपुर-बिसौली मार्ग पर पहुंचे सामने से आ रहे फैजगंज के बझेड़ा निवासी नन्हे की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें लक्ष्मण, उनकी पत्नी नीतू व नन्हे और उसका साला दोनों सड़क पर गिर गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों की बाइकों के परखचे उड़ गए।
चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नन्हे, लक्ष्मण व नीतू को आसफपुर सीएचसी पहुंचाया, लेकिन वहां उपचार नहीं मिल सका। इस बीच सूचना पाकर लक्ष्मण के परिजन पहुंच गए। वह नीतू व लक्ष्मण को चंदौसी ले गए। जहां चिकित्सक ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीतू का उपचार चल रहा है। वहीं नन्हें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें