फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जमीन के बंटवारे के विवाद में युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
प्रदीप का फाइल फोटो।
विज्ञापन
नूरपुर पिनौनी। जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। इससे नाराज होकर एक भाई ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने छोटे भाई पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थानाक्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी ब्रह्मचारी के तीन बेटे हैं। तीनों अलग-अलग रह रहे थे। जमीन के बंटवारे को लेकर कई दिनों से भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात को तीनों में झगड़ा हुआ। परेशान होकर बीच वाले बेटे प्रदीप उर्फ मुलायम सिंह (32) ने खेत पर जाकर पेड़ पर फांसी का फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर आई पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। पिता व पत्नी ने छोटे भाई पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रदीप के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा करीब 12 साल का है। घटना से घर में कोहराम मचा हआ है। पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्रदीप का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें