फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुकान पर भरभराकर गिरा सालों पुराना नीम का पेड़

विज्ञापन
स्टेशन रोड पर मोबाइल की दुकान पर गिरा नीम के पेड़ को हटाती क्रेन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। करीब सौ साल पुराना नीम का पेड़ बुधवार दिन में करीब दो बजे अचानक भरभरा कर दुकान के ऊपर गिर गया। इससे ग्राहकों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के समय दुकान में छह कर्मचारी काम कर रहे थे और ग्राहक मोबाइल देख रहे थे। बाद में क्रेन की मदद से पेड़ को हटया गया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के स्टेशन मार्ग पर मोबाइल का बड़ा शोरूम है। बुधवार को शोरूम में कई लोग मोबाइल देख रहे थे तो छह कर्मचारी भी मौजूद थे। इसी दौरान दिन में दो बजे सौ साल से अधिक पुराना नीम का पेड़ अचानक भरभराकर दुकान पर गिर गया।
धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई दुकानदार दुकानों से बाहर आ गए। वहीं मोबाइल की दुकान में भी चीख-पुकार मच गई। जैसे-तैसे कर्मचारी व ग्राहक दुकान से बाहर निकले। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्रेन के साथ ही पेड़ काटने वालों को मौके पर बुलाया गया। बाद में बमुश्किल दुकान के ऊपर से पेड़ को हटाया जा सका।

मधुवन कॉलोनी के रहने वाले गोपाल शाम ने बताया कि पेड़ सड़क के किनारे लगा था। जड़ खोखली हो जाने की वजह से दुकान पर गिर गया। दुकान क्षतिग्रस्त हुई लेकिन कर्मचारियों व ग्राहकों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें