फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिकायत करने तहसील पहुंची महिला को दो अन्य महिलाओं ने पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
दातागंज तहसील में मारपीट करतीं महिलाएं। स्रोत वीडिया ग्रौब
विज्ञापन
बदायूं। जमीन के अवैध कब्जे की शिकायत करने आई महिला को तहसील परिसर में दो अन्य महिलाओं ने जमीन पर गिराकर पीट दिया। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल उसे बचाया। दोनों महिलाओं को थाने ले जाया गया। वहां पुलिस ने दोनों महिलाओं का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन


दातागंज थानाक्षेत्र के गांव भीकमपुर की रहने वाली विधवा मनोरमा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि पति की मौत के बाद बच्चों व उसके नाम जमीन आ गई है। उस पर दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत करने वह एसडीएम कार्यालय में बुधवार को गई थी। जैसे ही कार्यालय से बाहर निकली, तभी गांव की गुड्डी देवी व माला ने जमीन पर गिराकर मारा पीटा। परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसको बचाया। इसके बाद गुड्डी देवी व माला को थाने ले जाया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांति भंग में चालान किया है। महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें