फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झगड़े में बीच-बचाव करने पर महिला को पीटकर मार डाला, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Oct 2025 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक महिला की पीटकर हत्या कर दी गई। वह झगड़े के दौरान अपने जेठ के बेटे को बचाने गई थी। तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
नन्हीं देवी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मन्नूनगर निवासी 50 वर्षीय नन्ही देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह जेठ के बेटे को बचाने के लिए गईं थीं। बेटे ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


मृतका नन्हीं के बेटे सुनील ने बताया कि गांव के ही लोगों से रंजिश है। शुक्रवार रात नौ बजे तहेरे भाई आदित्य यादव कार से घर लौट रहे थे। गांव के पास शराब के नशे में अतुल यादव, अभय यादव, पूरन सिंह व जीतू यादव ने कार को रुकवा लिया। उन लोगों ने भाई आदित्य को घेर लिया और मारपीट करने लगे। मां नन्हीं देवी अपने घर से घेर पर जा रही थी, तो उन्होंने जेठ के बेटे आदित्य से झगड़ा होते हुए देखा। 

आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा 
वह मौके पर पहुंची और बीच बचाव करने लगीं। चारों ने आदित्य को तो छोड़ दिया लेकिन मां नन्ही देवी पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों पीटना शुरू कर दिया। आदित्य भागकर घर पहुंचा और परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। जब तक घर वाले मौके पर पहुंचे तब तक चारों लोगों ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया। आरोपियों को ललकारा तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिवार के लोग गंभीर हालत में नन्ही देवी को निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर पर चोरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

देर शाम को शव गांव पहुंचा तो पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें