फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत से लौट रही महिला की गिरकर गई जान

Sun, 10 May 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबियापुर में खेत से घर लौट रही एक 55 वर्षीय महिला की ठोकर लगने से गिरकर मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में महिला को सरकारी अस्पताल बिल्सी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव अंबियापुर निवासी डोरीलाल ने बताया कि उनकी 55 वर्षीय पत्नी शांति देवी शुक्रवार की शाम खेत पर मिर्च तोड़ने के लिए गई थीं।
शांति देवी ने खेत में करीब एक कट्टा मिर्च तोड़ी थी।
इसके बाद वह घास की गठरी लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनका पैर फिसल गया और उन्हें ठोकर लग गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ीं। गिरने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

उन्हें तुरंत उपचार के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल लेकर आए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद शांति देवी को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें