फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महाराणा प्रताप का बोर्ड उखाड़ने पर तनाव

Sun, 10 May 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। शनिवार को थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम जखोलिया में महाराणा प्रताप का बोर्ड उखाड़कर फेंके जाने की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और हालात को नियंत्रित कर लिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के समय चौराहे पर लगा बोर्ड हटा दिया गया था, शुक्रवार को समस्त गांव वालों की सहमति से उस बोर्ड को पुनः स्थापित कर दिया गया, गांव में लगा महाराणा प्रताप का बोर्ड आज सुबह कुछ शरारती लोगों द्वारा उखाड़कर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। मामले की जांच कर शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें