फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली जा रही बरातियों से भरी वैन पलटी, छह घायल

विज्ञापन
वह ईको कार जिससे बराती दिल्ली जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। सहसवान हाईवे पर सोमवार सुबह मोहल्ला आठ साहबगंज से दिल्ली जा रही बरातियों से भरी वैन गांव कौल्हाई के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। जिनका उपचार नगर के निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज निवासी अली मोहम्मद के पुत्र सलमान उर्फ छंगा की बरात सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुई। उनके साथ मोहल्ले के शोहिल हुसैन, समीर अहमद, साबिर हुसैन, मोसिम, फरजाना और सिमरन भी ईको वैन से रवाना हुए। जैसे ही उनकी वैन मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव कौल्हाई के निकट पहुंची। तभी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में वैन में सवार सभी बराती घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। वैन चालक साबिर हुसैन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें