फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चारपाई पर बैठे दो लोगों पर चढ़ा ट्रैक्टर, एक की मौत, दूसरा जख्मी

विज्ञापन
कप्तान सिंह​ की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उझानी। घर के बाहर चारपाई पर बैठे दो लोगों पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चढ़ गया। पहिये के नीचे दब जाने से गृहस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कछला कस्बे के वार्ड नंबर- सात के भट्ठानगला इलाके में हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बताते हैं कि मोहल्ला निवासी कप्तान सिंह (60) पुत्र प्रीतम अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। पड़ोस के सुरेश (40) भी उनके पास आकर चारपाई पर बैठ गए। उसी दौरान निकले ट्रैक्टर पर उसका चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर बेकाबू होकर चारपाई पर चढ़ गया। कप्तान सिंह ट्रैक्टर के अगले पहिये के नीचे आ गए। कुचल जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुरेश घायल होकर विपरीत दिशा में गिर गए। चालक ट्रैक्टर को चालू हालत में छोड़कर भाग गया।
चीख-पुकार के बाद मौके पर जुटे लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह हत्थे नहीं आया। सूचना के बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर घायल सुरेश का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई उदयवीर ने बताया कि चालक नशे की हालत में था। ट्रैक्टर उसके भाई के नाम बताया गया है। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करने की कोशिश भी की। इसे लेकर अफरातफरी का माहौल बन गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चालक की तलाश शुरू कर दी गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

कप्तान सिंह की मौत से परिवार में त्योहार की खुशियां हुईं काफूर
कछला कस्बे में होलिकोत्सव अन्य शहर और कस्बों के विपरीत अगले दिन मनाया जाता है। रंग खेलने के लिए मोहल्ले के लोग कप्तान के घर भी आते, इसलिए वह दरवाजे पर चारपाई डालकर बैठ गए। उनकी सात संतान में तीन बेटे हैं। ट्रैक्टर की टक्कर से कप्तान सिंह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। होली खेलने से पहले ही परिवार में त्योहार की खुशियां काफूर हो गईं। इसके बाद आसपास घरों में भी होली नहीं खेली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें