फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। बिलहत मार्ग पर नदौलिया और रफियाबाद गोशाला के पास एक बाइक सवार आगे चल रही बाइक से टकरा गया। इसमें आगे चल रहा बाइक सवार दंपती घायल हो गया। पुलिस ने घायलों काे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव को जिला मुख्यालय भेजा है। उधर, पीछे से टक्कर मारने वाला चालक बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरोहित खेड़ा निवासी उदयवीर सिंह पत्नी गुड्डी देवी (45 वर्ष) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को अपनी ससुराल थाना बिनावर क्षेत्र के गांव फतेहपुर जा रहे थे। बिनावर से बिलहत रोड पर गांव नदौलिया के पास उनकी बाइक के पीछे तेज गति से आ रही बाइक सवार ने उदयवीर की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बाइक लड़खड़ा गई। बाइक के साथ दंपती दूर तक घिसटते चले गए।
हादसे में बाइक सवार उदयवीर और उनकी पत्नी गुड्डी देवी घायल हो गईं। गंभीर घायल गुड्डी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बिनावर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक अपने कब्जे में ले ली हैं।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार घायल
वजीरगंज। बाइक सवार को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में थाना क्षेत्र के गांव नदवारी निवासी इंद्रेश पाठक घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि वह बाइक से वजीरगंज जा रहे थे। बदायूं–फर्रुखाबाद हाईवे पर भोला नाथ मंदिर के पास हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी वजीरगंज ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताते हुए घर भेज दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें