फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रिश्वत के वायरल ऑडियो की तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। म्याऊं के खंड विकास अधिकारी पर रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल होने के बाद सीडीओ गामिनी सिंगला ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। बता दें कि 15 जुलाई को खंड विकास अधिकारी का कथित रिश्वत लेते हुए ऑडियो व्हाट्सएप ग्रुपों पर तेजी से वायरल हुआ था।
विज्ञापन

जांच टीम में जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम रवि प्रकाश सिंह और दातागंज एसडीएम विनोद कुमार सिंह को शामिल किया गया है। टीम वायरल ऑडियो की सत्यता, ऑडियो में हुई बातचीत और उसमें लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें