फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसानों के खेतों में खोदे जाएंगे 12 तालाब, सिंचाई के साथ बढ़ेगी आय

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी जलस्रोत उपलब्ध कराने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से शासन की ओर से संचालित खेत तालाब योजना के तहत जिले में 12 नए खेत तालाब खोदे जाएंगे। योजना के माध्यम से किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए वर्षा जल का संरक्षण करने का अवसर मिलेगा, वहीं तालाबों में मछली पालन कर अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत चयनित किसानों के खेतों में तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। इससे वर्षा के पानी का संचयन होगा और आवश्यकता पड़ने पर किसान इसी पानी का उपयोग सिंचाई के लिए कर सकेंगे। इससे भूजल पर निर्भरता कम होगी और सूखे की स्थिति में भी फसलों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
कृषि विभाग के अनुसार शासन का उद्देश्य किसानों को खेती के साथ अन्य आय के स्रोतों से भी जोड़ना है। योजना के तहत मिलने वाला अनुदान सीधे किसानों के बैंक खातों में तीन किस्तों में भेजा जाएगा। विभाग ने पात्र किसानों से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन


आवेदन कैसे करें
-इच्छुक लाभार्थी कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
- बुकिंग के समय 1000 रुपये टोकन मनी यूपीआई या यूनियन बैंक खाते में जमा करनी होगी।

अनुदान का प्रावधान
- लघु तालाब 22मी x 20मी x 3मी की कुल लागत 1.05 लाख रुपये है। इस पर 50 प्रतिशत या अधिकतम 52,500 रुपये का अनुदान डीबीटी के माध्यम से किसानों को सीधे खाते में मिलेगा।
विज्ञापन

- पहली किस्त 39,375 रुपये तालाब खोदाई के बाद और दूसरी किस्त 13,125 रुपये पक्का इनलेट बनने के बाद दी जाएगी।
- तालाब खोदवाने वाले किसान को पंपसेट पर भी लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 15,000 रुपये तक अनुदान मिलेगा।

शासन की ओर से जिले को 12 तालाब बनाने का लक्ष्य मिला है। इस पर शासन की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है। -डॉ. नरेंद्र प्रताप, भूमि संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें