फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत की जांच करेगी सीएमओ की तीन सदस्यीय कमेटी

Sat, 30 May 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बरेली मंडल के एडी हेल्थ ने जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की ओर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई। यह कमेटी पूरे मामले की गहनता से जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन और स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर और स्टाफ पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

हजरतपुर निवासी शोभा चौहान का राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई और समय पर सही उपचार नहीं मिला। हालत गंभीर होने पर महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल मच गई। बरेली एडी हेल्थ ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब करते हुए निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ की ओर से गठित होने वाली तीन सदस्यीय कमेटी ऑपरेशन की प्रक्रिया, इलाज के दौरान बरती गई सावधानियों और मरीज को रेफर करने की परिस्थितियों की जांच करेगी। इसके साथ ही संबंधित डॉक्टरों और स्टाफ की भूमिका भी देखी जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ श्रीमोहन झा का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं शुक्रवार को महिला के परिजन फिर सीएमओ से मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन
एडी हेल्थ के निर्देश पर महिला की मौत के प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्य की कमेटी बनाई गई है। जो इसकी जांच करेगी।
डॉ. श्रीमोहन झा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें