इस्लामनगर। घर में सो रही किशोरी से मोहल्ले के ही युवक ने छेड़खानी कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक कस्बा की रहने वाली महिला ने बताया कि सोमवार की रात को वह मोहल्ले में चल रहे महिला संगीत में गई थी। घर पर 15 साल की बेटी सो रही थी। युवक उमेश घर में घुस आया और बेटी से छेड़खानी करने लगा। किशोरी की चीख पुकार पर परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए। जिन्हें देख आरोपी भाग गया।
पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार देर शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।