फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जमालपुर में करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने किशोर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव जमालपुर निवासी अनमोल (16) के पिता राकेश की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। तब से अनमोल मेहनत मजदूरी करके मानसिक कमजोर मां और छोटी बहन व भाई की परवरिश कर रहा था।
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अनमोल सोकर उठा और हाथ-मुंह धोने के लिए नल पर गया। उसने शर्ट को बाहाें पर चढ़ाने के लिए जैसे ही हाथ ऊपर किए। वैसे ही नल के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में उसकी अंगुली छू गई। वह करंट की चपेट में आ गया। उस दौरान मां घर के कमरे में थीं।
विज्ञापन

करीब 15 मिनट तक वह तार से चिपका रहा, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां जब कमरे से बाहर आईं तो उन्होंने बेटे को अचेत देखा। इससे वह रोने बिलखने लगीं। चीख पुकार की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए। वह किशोर को गांव के एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस और हल्का लेखपाल को दी गई है।
सूचना पर एसओ देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी कर किशोर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि घर में बिजली के तार की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें