फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच लाख और प्लॉट की खातिर विवाहिता की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने दहेज की मांग पूरी न होने के चलते विवाहिता की हत्या के प्रयास एवं घर से निकलने के आरोप में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंद्राचौक स्थित एक अस्पताल के पास रहने वाली नीतू मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 10 मार्च 2007 में उनकी शादी आमोद मिश्रा पुत्र वैजनाथ मिश्रा निवासी गांव गौंतरा थाना उसावां से हुई थी। पिता ने शादी में हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नहीं थे।
आरोप है कि पति आमोद मिश्रा समेत ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। 13 नवंबर 2011 को आरोपियों ने मारपीट की और हत्या करने का प्रयास किया। विरोध करने पर घर से निकाल दिया। 2012 में समझौता हो गया। इसके बाद पति उसे विदा कराके घर ले गया। बावजूद इसके हालात नहीं सुधरे। फिर से पांच लाख रुपये और एक प्लॉट की मांग की जाने गई।
विज्ञापन

पति के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है, जिससे वह उन्हें और उनके दोनों पुत्रों को डराते धमकाते रहते हैं। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति आमोद मिश्रा, जेठ सुबोध मिश्रा, विनोद मिश्रा, जेठानी हेमलता, मीनाक्षी, ननद अनुराधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें