फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रिसौली के फर्जी स्कूल की जांच करेगी दो खंड शिक्षाधिकारियों की टीम

विज्ञापन
गुधनी गांव का वह भवन जिसमें स्कूल संचालित किया गया। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। रिसौली के मोहल्ला भरा पट्टी में सीबीएसई पैटर्न का फर्जी स्कूल संचालित होने की सूचना पर विभाग की ओर टीम गठित की गई है, जो इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक अंबियापुर के गांव रिसौली के भरा पट्टी में चल रहे आरके पब्लिक स्कूल के संचालक के भाग जाने की शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की थी। मामले की आईजीआरएस पर भी शिकायत की गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर विभाग की ओर से इस स्कूल की जांच कराई जा रही है। इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारी अंबियापुर और खंड शिक्षा अधिकारी दहगवां को जांच टीम में शामिल किया है। अब यह टीम इस मामले की पूरी जांच करेगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट जिलास्तरीय अधिकारियों को सौंपेगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो खंड शिक्षाधिकारी की संयुक्त टीम बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी। जांच आख्या आने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-नवीन कुमार, बीएसए


बिल्सी के गुधनी में भी साल भर चला था फर्जी स्कूल
बिल्सी। सीबीएसई पैटर्न का स्कूल संचालित करने का झांसा देकर अभिभावकों से लाखों रुपये ठगने के बाद फरार हुए संचालक ने ग्राम गुधनी में भी एक साल पहले फर्जी स्कूल खोला था।
विज्ञापन

गुधनी निवासी आदेश उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2023-24 में उनके चचेरे भाई विशेष कुमार के भवन को कानपुर निवासी व्यक्ति ने विद्यालय संचालन के लिए पांच हजार रुपये सालाना किराये पर लिया था। गांव के गंगाधर कश्यप और दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, उस समय विद्यालय में करीब 100 बच्चे पढ़ते थे, लेकिन वह एक साल ही चला पाया। अभिभावकों के मुताबिक, बच्चों से अलग से फीस नहीं ली जाती थी, बल्कि ड्रेस और किताबों के नाम पर करीब चार हजार रुपये सालाना जमा कराए जाते थे। उसके बाद वह व्यक्ति वापस नहीं लौटा। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चों को अन्य स्कूलों में प्रवेश दिलाया। संवाद

गुधनी गांव का वह भवन जिसमें स्कूल संचालित किया गया। संवाद

गुधनी गांव का वह भवन जिसमें स्कूल संचालित किया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें