फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने के लिए जल्द शुरू होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नए सर्किल रेट लागू कराने के लिए सर्वे जल्द शुरू होगा। सर्वे कराने के लिए निबंधन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जनपद में अक्तूबर में रिवाइज सर्किल रेट लागू होते हैं। इस बार गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे और औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए चयनित गांवों के आसपास की जमीनों के भी सर्किल रेट बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

निबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल अक्तूबर में जनपद में 10 से 20 प्रतिशत तक जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। इस बार सर्किल रेट बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग और बड़ा बाइपास पर भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। दो साल से बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने का काम जारी है। फोरलेन बनने के बाद इस हाईवे पर जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी।
ऐसे में कंपनियां और उद्यमी इस मार्ग पर जमीनें खरीदने में रुचि ले सकते हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रॉपर्टी डीलरों और उद्योग विभाग में भी संपर्क करना शुरू कर दिया है। अधिकारी बताते हैं कि बिल्सी मार्ग पर भी विकास कार्य तेज होने की उम्मीद है। एआरटीओ कार्यालय बनने के साथ नई जेल भी इसी मार्ग पर प्रस्तावित है। इससे यहां भी जमीनों के दाम बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विभागीय स्तर पर सर्किल रेट रिवाइज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बदायूं जनपद में अक्तूबर से नए सर्किल रेट लागू होते हैं, इसलिए अब इसी माह में सर्वे शुरू कराया जाएगा। - सैय्यद नदीम रजा, उप निबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें