फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, घरेलू सामान समेत दो लाख की नकदी जली

विज्ञापन
आग लगने से जला घरेलू सामान। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर के बालाजी नगर में किराये के मकान में रह रहे रामशरण के कमरे में शॉर्ट सर्किट से बुधवार सुबह आग लग गई। आग से घरेलू सामान व दो लाख की नकदी समेत पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। तहसील प्रशासन ने आग से हुए नुकसान का आकलन करते हुए भरपाई करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज कर पीड़ित की सहायता करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से उसहैत के गांव खेड़ा जलालपुर पुख्ता निवासी रामशरण शहर की बालाजी नगर मंडी के पास किराए पर रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। बुधवार को करीब सुबह 10:45 बजे वह पत्नी को लेकर डॉक्टर के पास गए थे। बंद घर में फ्रिज के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख मकान मालिक ने उनको सूचना दी। वह घर पहुंचे और दमकल को सूचना दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, माेहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। आग से घर में रखा फ्रीज, लैपटाप व करीब दो लाख रुपये मकान बनाने को रखे जल गए। इसी के साथ घरेलू सामान जल गया है।
रामशरण ने बताया कि उन्होंने मकान बनाने के लिए केसीसी से लोन लिया था। उनके अरमान थे कि शहर में एक छोटा सा घर बन लेंगे, लेकिन आग की लपटों से उनके व उनके परिवार के अरमानों पर पानी फिर गया है। उन्होंने लेखपाल व चौकी मंडी पुलिस को सूचना दी है। लेखपाल सतेंद्र कुमार शाक्य ने पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया है। उन्होंने बताया कि आग से हुए नुकसान की भरपाई को शासन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें