सहसवान के मोहल्ला विल्सनगंज में आग लगने के बाद लगी भीड़।संवाद
सहसवान। बाजार विल्सनगंज स्थित पोस्ट ऑफिस वाली गली में विशाल गारमेंट्स के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
मुख्य बाजार विल्सनगंज में विशाल माहेश्वरी की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। पास ही स्थित पोस्ट ऑफिस वाली गली में तीन मंजिला इमारत में उनका कपड़ों का गोदाम है। सोमवार दोपहर 12 बजे गोदाम में आग लग गई। इमारत से धुआं उठते देख लोगों को आग लगने का पता चला। आसपास के दुकानदारों ने जल्दी-जल्दी अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए।
आग बुझाने में दमकल विभाग के पसीने छूट गए। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक करीब पांच लाख से अधिक का नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है। प्रशासन ने रिपोर्ट शासन को भेजी है।