फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। शादी के बाद कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि उसे जबरन चूहा मारने की दवा खिलाकर जान से मारने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

मामला कस्बे के मोहल्ला अहीरटोला का है। मोहल्ले के निवासी दीपक श्रीवास्तव की शादी 27 नवंबर 2023 को पायल के साथ हुई थी। पायल की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि दीपक और उसके परिवार के लोगों ने शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज कम बताकर उसे परेशान शुरू कर दिया। शादी के दौरान करीब छह लाख रुपये खर्च होने के बाद भी उसे कार के लिए प्रताड़ित किया गया। पायल ने इसकी शिकायत अपने मायके पक्ष के लोगों से की तो उन्होंने कह दिया था कि अब और खर्चा करने में वह समर्थ नहीं हैं। इसकी भनक लगते ही पति और उसके परिजनों ने पायल को मानसिक रूप से भी परेशान किया।
आरोप है कि पायल को जान से मारने की नीयत से जबरन चूहा मार दवा खिला दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद हालांकि उसकी हालत ठीक हो गई, लेकिन तनाव बढ़ता गया। करीब 10 महीना पहले पायल को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। उस वक्त कार्रवाई के लिए उन्होंने कोतवाली पुलिस से भी संपर्क साधा था। इसके बाद उसे पुलिस अफसरों की शरण लेनी पड़ गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दीपक, सास शशि, ससुर कल्याण सिंह, परिवार के लोगों में संतोष, प्रदीप, पूनम, सलोनी, मंजू और खुशबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें