फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जानलेवा हमले के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली के आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बा वजीरगंज के वार्ड छह के रहने वाले अर्जुन सिंह ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसकी शादी करीब छह साल पहले बरेली के थाना अलीगंज निवासी प्रिया तोमर के साथ हुई थी। उनका पांच साल का बेटा दैविक सिंह है। पत्नी प्रिया तोमर ने करीब एक साल पहले बिना तलाक दिए दूसरी शादी विकास चौहान निवासी सरकार नगर थाना भमोरा के साथ कर ली।
प्रिया तोमर व विकास चौहान से भी एक पुत्र है। प्रिया और विकास ने उसके पुत्र दैविक सिंह को अपने पास रखने से मना कर दिया। दोनों उसके पुत्र को उसकी ननिहाल अनंतपुर छोड़ आए। जब उसे पुत्र की जानकारी हुई तो उसे लेने के लिए 28 अगस्त को थाना अलीगंज में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के प्रभारी ने प्रिया के चाचा तालेवर सिंह, पिता केदार सिंह को थाने बुलाया पर कोई नहीं आया। काफी इंतजार करने के बाद वह अपनी कार से घर को चल दिया। रास्ते में तीन बाइक सवार लोगों ने उनका पीछा किया। फिर सुरसेना भट्ठे के पास तालवेर सिंह आए और तमंचा से फायर कर दिया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। विजनेश, केदार, विकास चौहान, अमन व अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें तमंचे की बट से मारपीट की।
चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने ललकारा तब आरोपी धमकी देकर भाग गए। चौकी थाने से लेकर एसएसपी तक शिकायत की लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। परेशान होकर कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पांचों लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें