फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिव व ग्राम देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए भेजा 1.51 करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
ग्राम देवता का जाने वाली सड़क बदहाल। इसी का होना है निर्माण। संवाद
विज्ञापन
सैदपुर। कस्बे में स्थित शिव और ग्राम देवता के मंदिर के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव में मंदिर को जाने वाले मार्ग को बनवाने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन


वंदन योजना के अंतर्गत 1.51 करोड़ रुपये का प्रस्ताव करीब छह महीने पहले नगर पंचायत की ओर से भेजा गया था। इसके तहत सैदपुर में शिव मंदिर और ग्राम देवता मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग, हॉल और बरामदे का निर्माण, परिसर में टिनशेड, विश्राम के लिए स्टील की बेंच, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम समेत मंदिर से हिफाजत अली की आरा मशीन तक सीसी रोड के काम होना है।
नगर पंचायत चेयरमैन इशरत अली खान ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसे लेकर तीन महीना पहले लखनऊ में प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा से स्थानीय नेताओं ने मुलाकात भी की थी। उम्मीद है कि जल्द ही मंदिर के जीर्णोंद्धार और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव मंजूर हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अब से करीब दो दशक पूर्व 2002 में नगर पंचायत की तरफ से मंदिर के सामने के मार्ग का निर्माण कराया गया था। मौजूदा समय में यह मार्ग काफी जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। इस मार्ग से कस्बे के अलावा शेरंदाजपुर, उरेना, दूंगा, हतरा, मनवा सहित दर्जन भर गांवों के लोग गुजरते हैं।




वंदन योजना के अंतर्गत प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। स्वीकृति के लिए अब से डेढ़ माह पूर्व शासन को पत्र लिखा गया है। - अखिलेश कुमार, अधिशासी अधिकारी

ग्राम देवता का जाने वाली सड़क बदहाल। इसी का होना है निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें